उत्तर प्रदेश वन निगम की सामान्य/समिति नीलामी की पंजीकरण प्रक्रिया में आपका स्वागत है। इसके माध्यम से आप पारंपरिक नीलाम में भाग लेकर उत्तर प्रदेश वन निगम से प्रकाष्ट का क्रय कर सकते हैं।
सामान्य/समिति नीलामी में आप वही प्रकाष्ट क्रय कर सकते हैं जो सामान्य/समिति नीलामी में वन निगम द्वारा रखा गया है इसकी क्रय सूची इन्टरनेट पर उत्तर प्रदेश वन निगम की वेबसाइट पर रखी जाती है। सामान्य/समिति नीलामी में भाग लेने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है जिसके लिए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड इत्यादि के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। आप इस वेबसाइट पर अंकित “Login” ऑप्शन के माध्यम से अपने पंजीकरण की स्थिति कि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका पंजीकरण शुल्क का पेमेंट पहली बार में फेल हो जाता है, तब भी आप “Login” ऑप्शन का प्रयोग कर दोबारा अपने पंजीकरण की राशि जामा करने की कोशिश कर सकते हैं। “Login” ऑप्शन के चयन के उपरांत आपको अपने PAN एवं पंजीकरण प्रक्रिया के समय चिन्हित किए password के साथ इस वेबसाइट पे लॉगिन कर सकते हैं।
पंजीकरण हेतु आपका ईमेल भी दिया जाना अनिवार्य है जो हमारे व आपके बीच का संपर्क सूत्र होगा। सामान्य/समिति नीलामी की निर्धारित तिथि तथा समय पर वेबसाइट पर क्रय हेतु उपलब्ध लाटों की सूची प्रदर्शित होती है।